कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रतिबंध के कारण बाहर होने के बाद टीम इंडिया पर एक और मुसीबत आ गई है। सचिन तेंडुलकर का मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे में खेलना तय नहीं है। तेंडुलकर का MRI स्कैन करवाया गया है। ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि सचिन पूरी तरह फिट नहीं हैं।
सचिन ब्रिसबेन वनडे के दौरान घायल हो गए थे। रविवार को खेले गए इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान ब्रेट ली का एक बाउंसर सचिन के हेलमेट पर लगा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आउट की अपील की थी, लेकिन अंपायर ने उसे खारिज कर दिया था।
चोट कितनी गंभीर है इस बात का पता स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
टीम इंडिया ब्रिसबेन वनडे 110 रन से हार गई। ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए 288 रन के जवाब में पूरी भारतीय टीम महज 178 रन पर ढेर हो गई थी।


