लेवी की रिकार्ड पारी से दक्षिण अफ्रीका की आसान जीत

Hits: 30 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

South Africa's easy win over Levi's record inningsसलामी बल्लेबाज रिचर्ड लेवी की रिकार्डों से भरी नाबाद 117 रन की पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टवंटी20 मैच में न्यूजीलैंड के 174 रन के लक्ष्य को चार ओवर पहले ही हासिल कर लिया और आठ विकेट की धमाकेदार जीत से तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की।

न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था लेकिन लेवी ने उसे बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने केवल 45 गेंद पर शतक जमाकर नया रिकार्ड बनाया। उन्होंने कुल 51 गेंद खेली तथा पांच चौके और 13 छक्के लगाए जो कि नया रिकार्ड है।

लेवी के इन विस्फोटक तेवरों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में दो विकेट पर 174 रन बनाए। कप्तान एबी डिविलियर्स 36 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे।वेलिंगटन में पहला मैच छह विकेट से जीतने वाले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर अच्छा स्कोर खड़ा किया था। उसकी तरफ से मार्टिन गुप्टिल (35), कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (35), केन विलियमसन (नाबाद 28) और जेम्स फ्रैंकलिन (28) ने उपयोगी योगदान दिया।दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला (2) और वायने पर्नेल (4) के विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन लेवी शुरू से ही हावी हो गए थे।

उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में ही डग ब्रेसवेल पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 17 रन बटोरे। काइल मिल्स के पारी के दसवें ओवर में भी लेवी ने यही कारनामा किया। जब ब्रेसवेल 12वें ओवर में फिर से गेंदबाजी के लिए आए तो लेवी ने तीन छक्के जड़कर उनका स्वागत किया। ब्रेसवेल के इस ओवर में 21 रन बने।

इस तरह से वह दो ओवर में 37 रन लुटा गए।डिविलियर्स दूसरे छोर से लेवी के कत्लेआम का मजा लेते रहे। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 133 रन की अटूट साझेदारी की जो ट्वंटी20 अंतरराष्ट्रीय में इस विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नया रिकार्ड है। डिविलियर्स ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। तीसरा और अंतिम ट्वंटी20 मैच 22 फरवरी को आकलैंड में खेला जाएगा।