मैदान पर 'सुस्त' हैं सचिन, सहवाग और गौतम: धौनी

Hits: 29 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

dfभारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंडुलकर और गौतम गंभीर के एक साथ सभी मैच नहीं खेलने का कारण साफ कर दिया है। उन्होंने रोटेशन सिस्टम का समर्थन करते हुए कहा कि टॉप तीनों बल्लेबाज मैदान पर काफी स्लो हैं।

भारतीय कप्तान ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि वे एक साथ खेलें लेकिन इससे हमारी फील्डिंग पर काफी असर पड़ेगा। धौनी ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि ये तीनों ही मैदान पर धीमे हैं, कुछ अन्य खिलाड़ी भी स्लो हैं। अगर आप कुल मिलाकर देखें, तो टीम में दो या तीन ही अच्छे फील्डर मौजूद हैं।

भारतीय कप्तान ने अपनी बात को और साफ करते हुए कहा कि ये इतने बुरे फील्डर नहीं हैं, लेकिन इतने बड़े मैदानों पर वे धीमे पड़ गए हैं। इनकी थ्रोइंग और डाइविंग अच्छी होनी चाहिए। वे धीमी पिच पर अच्छे फील्डर हैं। दबाव उन पर होगा। उन्हें ऐसी पोजीशन से भी थ्रो करना होगा, जहां से उन पर दबाव पड़ सकता है। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। 


बल्लेबाजी और गेंदबाजी ऐसे हैं, जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन फील्डिंग ऐसा विभाग है जिसमें आपको हमेशा अच्छा करना होता है। इससे टीम का मनोबल ऊंचा रहता है।धोनी इस बात से काफी निराश थे कि तीसरे अंपायर ने पहले माइक हसी को आउट दे दिया और फिर मैदानी अंपायर को सूचित किया कि गलत बटन दब गया था।

उन्होंने कहा कि मैंने दोनों अंपायरों से कहा कि अगर आप मैदान पर हैं, तो अंपायरिंग मुश्किल होता है। लेकिन जब आप एसी कमरे में बैठे हों और आप रीप्ले भी देख सकते हैं। आप खुश हो रहे होते हैं कि बल्लेबाज आउट हो गया, लेकिन बाद में पता चलता है कि गलत बटन दब गया था। यह मजाक नहीं है। अगर आप एसी कमरे में बैठे हैं, तो आपको सुनिश्चित करना होगा कि आप सही बटन दबाएं।