ऑस्ट्रेलियाई फिर भारत के निशाने पर

Hits: 36 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Australia to India, targetभारतीय क्रिकेट टीम रविवार को ब्रिसबेन में भी एडिलेड की तर्ज पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया को मात देने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया को भारत के अलावा श्रीलंका से भी पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में वह हताश नजर आ रही है मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया को पस्त करने के इस बेहतरीन मौके को जाया नहीं करना चाहेगी।

शुक्रवार को सिडनी में श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को आठ विकेटों से करारी शिकस्त दी। तीनों टीमें जानती हैं कि महज दो मैचों में बेतरीन प्रदर्शन से अंक तालिका में ऊपर-नीचे आया जा सकता है। भारतीय टीम ने बीते कुछ मैचों में बेहरीन प्रदर्शन दिखाया है। टीम ने ब्रिसबने के गाबा मैदान पर भी जमकर अभ्यास किया।

विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के अनुपस्थिति में यह मैच भारत को खेलना पड़ सकता है। पीठ में जकड़न से जूझ रहे सहवाग अब भी पूरी तरह से लय में नजर नहीं आ रहे हैं। यह बात अलग है कि उन्होंने नेट में कुछ वक्त बिताया।

सहवाग की अनुपस्थिति में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और उनके साथ गौतम गंभीर भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे। गंभीर इन दिनों में बेहतरीन लय में हैं।