संगकारा 10,000 रन के क्लब में शामिल

Hits: 27 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

10,000 join Sangakkara runश्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दसवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के मैच में 11 रन पूरे करते ही यह उपलब्धि हासिल की।

सनथ जयसूर्या और वर्तमान कप्तान महेला जयवर्धने के बाद कुमार संगकारा तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 10,000 रन पूरे किए। पाकिस्तान के खिलाफ 2000 में गाले में अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा का यह 315वां मैच है।

उन्होंने अब तक 12 शतक और 67 अर्धशतक लगाए हैं।बहुमुखी प्रतिभा के धनी बायें हाथ के इस बल्लेबाज भारत के खिलाफ सर्वाधिक 2051 रन बनाए है। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ 1000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने अपने 10,000 रन में से 9741 रन की श्रीलंका की तरफ से, 138 रन आईसीसी विश्व एकादश की तरफ से और 121 रन एशिया एकादश की तरफ से बनाए हैं।भारतीय स्टार सचिन तेंदुलकर ने वनडे में सर्वाधिक 18176 रन बनाये हैं।

उनके बाद रिकी पोंटिंग (13,697 रन), सनथ जयसूर्या (13,430 रन), इंजमाम उल हक (11,739 रन), जाक कैलिस (11,481 रन), सौरव गांगुली (11,363 रन), राहुल द्रविड़ (10,889 रन), ब्रायन लारा (10,405 रन), महेला जयवर्धने (10,235 रन) और संगकारा (10,019 रन) का नंबर आता है।