सहवाग को मैच से बाहर रखने पर धोनी ने दी सफाई

Hits: 33 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Dhoniवीरेंद्र सहवाग का ट्राएंगुलर वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न खेलना हैरानी भरा था। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संकेत दिया कि इस सलामी बल्लेबाज को आराम देना टीम का फैसला था।

धोनी ने कहा, 'वह चोट के कारण बाहर नहीं हुए हैं। कई और खिलाड़ियों को भी छोटी-मोटी चोटें हैं। अगर आप रोहित को खिलाना चाहते हैं तो एक अनुभवी खिलाड़ी को बाहर होना होगा। रोहित को अभी मौका नहीं मिलेगा तो बाद में बिना मैच प्रैक्टिस के उसे मुश्किल हालात में खेलना पड़ सकता है। यह लंबी सीरीज है।'

सहवाग को पहले मैच में आराम दिए जाने का पता चलते ही टीम में मतभेद बढ़ने की खबरें फैलने लगी थी। हालांकि सूत्रों ने जोर देकर कहा कि यह फैसला सबकी सहमति से लिया गया, यहां तक कि सहवाग भी यह फैसला लेने में शामिल थे।

जहीर भी लगातार तीसरे मैच में नहीं खेले और धोनी ने कहा कि उनके घुटने में दिक्कत है। धोनी ने कहा, 'जहीर के घुटने में परेशानी है। लेकिन यह बड़ी समस्या नहीं है और वह बाद के मैचों के लिए फिट हो जाएंगे।'