युवराज की बीमारी के बारे में जानकारी नहीं थीः धोनी

Hits: 23 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Information about the disease: the Dhoni Yuvrajभारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को कहा कि उन्हें युवराज सिंह की बीमारी की गंभीरता की जानकारी नहीं थी। धौनी ने यहां मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी। युवराज को कैंसर है और वह अमेरिका में कीमोथेरेपी करा रहे हैं।

धौनी ने कहा कि मुझे उसकी बीमारी के बारे में जानकारी नहीं है क्योंकि मैं उसके संपर्क में नहीं हूं। टीम में उसका होना अहम है।

वह उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल है जो छठे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन करता है और जरूरत पड़ने पर चौथे नंबर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।भारतीय कप्तान ने यहां एमसीजी पर कहा कि वह ऐसा खिलाड़ी है जो मैच की लय पलट सकता है।

वह गेंदों को ब्लाक भी कर सकता है और आक्रामक विकल्प भी अपना सकता है। उसकी गेंदबाजी भी मत भूलिए। वह काफी प्रभावी है।