भारत के ख़िलाफ़ 4-0 से टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी कमज़ोर कड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
शॉन मार्श को भारत और श्रीलंका के ख़िलाफ़ खेली जाने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है।
इस सीरीज़ के लिए 14 खिलाड़ियों की सूची में क्वींसलैंड के बल्लेबाज पीटर फ़ॉरेस्ट ने मार्श की जगह ली है। फ़ॉरेस्ट को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में खेलने का मौक़ा मिला है।
इसके साथ ही रियान हैरिस के अतंरराष्ट्रीय कॅरियर का आगाज़ हुआ है।


