पॉन्टिंग ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा

Hits: 46 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Ponting retired from ODI cricketऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रिकी पॉन्टिंग ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पॉन्टिंग टेस्ट किक्रेट खेलते रहेंगे। पॉन्टिंग को ट्राएंगुलर सीरीज के अगले दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं दी गई थी। पिछली 5 पारियों में सिर्फ 18 रन बनाने वाले पॉन्टिंग रविवार को भारत के खिलाफ नहीं चल पाए, जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था। रिकी पॉन्टिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया था।

संन्यास की घोषणा करने के वक्त पॉन्टिंग ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। पन्टर के नाम से मशहूर पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 372 वनडे मैच खेले और 13 हजार 679 रन बनाए।

उन्होंने वनडे मैचों में शानदार 30 सेंचुरीज लगाईं और 82 हाफ सेंचुरीज बनाईं। उनका उच्चतम स्कोर 164 रन था। पॉन्टिंग एक बेहतरीन बैट्समैन के साथ-साथ बेहतरीन फील्डर भी थे। पॉन्टिंग कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल में भी खेल चुके हैं।