बिना सेंचुरी के सचिन ने दूसरी बार बनाए 1,000 रन

Hits: 52 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Dhoni's complaint, Malinga How do the fourसचिन तेंडुलकर ने अपनी आखिरी सेंचुरी लगाने के बाद से इंटरनैशलन क्रिकेट में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस महान बल्लेबाज के करियर में यह दूसरा मौका है, जब उन्होंने बिना सेंचुरी लगाए एक हजार से अधिक रन बनाए हैं।

तेंडुलकर ने अपनी आखिरी सेंचुरी पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान 12 मार्च को नागपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाई थी। यह उनका 99वां इंटरनैशनल शतक था, लेकिन इसके बाद उनके 100वें शतक यानी महाशतक का इंतजार 28 पारियों तक खिंच चुका है। तेंडुलकर ने इन 28 पारियों में 35.75 की औसत से 1,001 रन बना लिए हैं। उन्होंने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ एडिलेड में अपनी 15 रन की पारी के दौरान बिना शतक के 1,000वां रन पूरा किया। इस बीच वह 8 बार फिफ्टी मार चुके हैं।

सचिन ने इस दौरान 11 टेस्ट मैच की 21 पारियों में 37.04 की औसत से 778 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी तरफ 7 वनडे मैचों में वह 223 रन ही बना पाए। इसमें सचिन के 2 अद्धशतक भी शामिल हैं।

इससे पहले तेंडुलकर के करियर में 2007 में भी एक दौर ऐसा आया था, जब वह सेंचुरी के लिए तरस गए थे। तब सचिन ने बिना सेंचुरी के लगातार 34 इंटरनैशनल पारियां खेली थीं।