अंपायर की चूक से मैच टाई

Hits: 156 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Umpire missed the match tieभारत और श्रीलंका के बीच सीबी सीरीज का पांचवां मैच अंपायर की गलती से टाई हो गया। भारतीय पारी के 30वें ओवर में केवल पांच गेंद ही फेंकी गई। इस तरह से भारतीय पारी में 49.5 ओवर का ही खेल हुआ। पारी का 30वां ओवर मलिंगा ने किया था। इस ओवर में अंपायर की गलती से पांच गेंदों पर ही ओवर खत्म कर दिया गया।

मलिंगा के ओवर की पहली गेंद: धोनी ने बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मेन पर खेलकर एक रन बनाया। मलिंगा के ओवर की दूसरी गेंद: मलिंगा की शॉर्ट गेंद को गंभीर ने बखूबी से खेलते हुए फाइन लेग पर चौका जमाया। मलिंगा की तीसरी गेंद : गंभीर ने स्क्वेयर लेग पर खेलकर एक रन लिया।

ओवर की चौथी गेंद: मलिंगा की लो फुलटॉस पर धोनी ने स्क्वेयर लेग पर खेलकर दो रन चुराए।

ओवर की पांचवी गेंद: मलिंगा के ओवर की पांचवी गेंद पर धोनी ने थर्ड मैन पर खेलकर एक रन लिया। इसी के साथ अंपायर ने ओवर समाप्ति का एलान कर दिया।

यदि 30वें ओवर में भारतीय बल्लेबाजों को एक ओर गेंद का सामना करने का मौका मिलता तो मैच का नतीजा बदल सकता था। भारत ने अंत में नौ विकेट पर 236 रन बनाए और जीत भारत से एक रन दूर रह गई और मैच टाई रह गया।

अंपायर अपनी याददाश्त कैसे बनाये रखें इसके लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं ?