युवराज का कैंसर ठीक करना चाहते हैं बाबा रामदेव

Hits: 72 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Yuvraj to cure cancer in Ramdev Yuvraj to cure cancer in Ramdev Yuvraj to cure cancer in Ramdev  cancer in Ramdevबाबा रामदेव ने कहा है कि वह बीमार क्रिकेटर युवराज सिंह को योग और आयुर्वेद के जरिये ठीक करना चाहते हैं। युवराज सिंह को कैंसर है और वह अमेरिका में इलाज करा रहे हैं। रविवार को युवराज के कैंसर का खुलासा किया गया है।

बाबा रामदेव ने कहा कि मुझे युवराज सिंह को अपने योग और आयुर्वेद की जानकारी की पेशकश करने में खुशी होगी। हमें कैंसर समेत कई घातक बीमारियों के इलाज में कुछ सफलता मिली है और ऐसा कोई कारण नहीं कि युवराज के मामले में हम इस सफलता को न दोहरा पाएं।

युवराज ने पिछले साल भारत की वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया गया था।युवराज सिंह इलाज कराने के लिए दो हफ्ते पहले अमेरिका गए हैं। युवराज का कैंसर पहले चरण में है जिसका इलाज किया जा सकता है और अमेरिका में उनकी कीमोथेरपी चल रही है।