आईपीएल-5 के लिए जारी नीलामी में हॉट प्रॉपर्टी इंडियन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अभी तक सबसे महंगे बिके हैं। एक लाख डॉलर बेस प्राइस वाले जडेजा के लिए चेन्नै सुपर किंग्स और डेकन चार्जर्स ने 20 लाख डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) की बोली लगाई, लेकिन टाईब्रेकर में चेन्नै फ्रैंचाइजी ने बाजी मार ली। खराब फॉर्म में चल रहे वीवीएस लक्ष्मण को इस नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला।
न्यू ज़ीलैंड के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर ब्रेंडन मैकुलम की नीलामी में सबसे पहले बोली लगी। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 लाख डॉलर में खरीदा। वहीं, श्रीलंका के मास्टर बल्लेबाज महेला जयवर्धने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 14 लाखन डॉलर में खरीदा है। मुथैया मुरलीधरन 2.20 लाख डॉलर करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये) में बेंगलुरु रॉयल चैलेजर्स के खाते में आए हैं। इंग्लैड के बोल जेम्स एंडरसन को भी नहीं मिला कोई खरीदार।
आईपीएल के सीज़न 5 के लिए 11 देशों के 144 खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया फिलहाल बेंगलुरु में चल रही हैं। नीलामी से कुछ देर पहली ही एक बड़े घटनाक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के स्पॉन्सर सहारा इंडिया ने टीम और आईपीएल से नाता तोड़ने की घोषणा की। सहारा ने आईपीएल की अपनी पुणे वॉरियर्स टीम का मालिकाना हक भी छोड़ दिया और बीसीसीआई से कहा कि वह किसी इच्छुक पार्टी को पुणे टीम को दे दे।


