टेस्ट कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हैं महेंद्र सिंह धोनी

Hits: 43 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Test captain Mahendra Singh Dhoni are ready to leaveटेस्ट क्रिकेट में प्रभावहीन कप्तानी और लचर प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे महेंद्र सिंह धोनी ने पेशकश की है कि अगर बीसीसीआई को लगता है कि बेहतर विकल्प मौजूद है तो वह टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हैं।

धोनी ने कहा कि अगर टेस्ट में कोई उनसे बेहतर काम कर सकता है तो टीम के हित में कप्तानी छोड़ने में उन्हें खुशी होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को होने वाले ट्वेंटी20 मैच से पहले धोनी ने कहा, 'कप्तानी किसी एक के लिए नहीं है। एक पद मेरे पास है और यह अतिरिक्त जिम्मेदारी है। मैं जब तक यह जिम्मेदारी निभा रहा हूं तब तक इस काम में अच्छा करना चाहता हूं लेकिन ऐसा नहीं हैं कि मैं इससे चिपका रहना चाहता हूं। अगर बेहतर विकल्प मौजूद है तो वह आ सकता है।'

उन्होंने कहा, 'आखिर अंत में आप चाहते हैं कि भारत अच्छा प्रदर्शन करे। अगर कोई इस काम को बेहतर अंजाम दे सकता है तो कप्तानी उसे सौंप दी जानी चाहिए।'

गौरतलब है कि इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज में भारत के सभी मैच हारने के बाद से बतौर टेस्ट कप्तान धोनी की कड़ी आलोचना हो रही है। इससे पहले वह अगले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के संकेत भी दे चुके हैं। धोनी ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह 2013 में क्रिकेट के एक फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। टीम को उनकी कप्तानी में विदेशी सरजमीं पर लगातार सात मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी और बल्लेबाजी में भी वह नाकाम रहे। इंग्लैंड में उन्होंने चार टेस्ट में 3143 की औसत से 220 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया में धोनी तीन टेस्ट की 6 पारियों में 20.40 की औसत से केवल 102 रन जुटा पाए।

कई पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट विशेषज्ञ भी धोनी को टेस्ट कप्तानी से हटाने की वकालत कर चुके हैं। पूर्व तेज गेंदबाज मदनलाल ने कहा था, 'मैं समझता हूं कि अब धोनी को टेस्ट कप्तानी से हटाने का वक्त आ गया है क्योंकि वह अपनी क्रिकेट का लुत्फ नहीं उठा रहे हैं। अब किसी और को यह पद सौंपने का समय आ गया है।'

कपिल देव ने कहा था, 'टीम बंटी हुई लगती है। धोनी अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं करते और खेल के प्रति अपनी बेरुखी बनाए रखते हैं तो बतौर कप्तान उनके दिन गिने-चुने रह गए हैं।'