राजस्थान के राज्यपाल शिवराज पाटील को राजस्व मण्डल की अध्यक्ष मीनाक्षी हूजा ने राजभवन में अपनी अंग्रेजी कविताओं की पुरस्कृत पुस्तक 'आउट प्योरिंग' की प्रति भेंट की। इसमें एक कविता क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के आउट होने पर निराशा में लिखी गई है।
पाटिल को हूजा ने बताया कि यह पुस्तक उनके जीवन के अनुभव की झलक है। उन्होंने 1990 से कविताओं का लेखन आरम्भ किया और यह पुस्तक अपने पुत्र के जन्मदिन को समर्पित करते हुए लिखी है।
नौकरी में रहते हुए समय के अभाव के बावजूद जैसे भी समय मिला इन कविताओं का लेखन उन्होंने किया।इस कविता संग्रह में हर विषय को छूते हुए कविताएं लिखी गई है। इनमें ग्लोबलाइजेशन, रेसिपी, तेंदुलकर का विकेट गिरने पर, फूलों, पहाडों, बरसात एवं नदी जैसे विविध विषयों को उठाया गया है।
हूजा ने इसमें अपने विवाहित जीवन एवं प्रकृति तथा मानवता आदि विषयों पर दिल से निकले उद्गार लिखे हैं।


