ओसामा बिन लादेन का नाम उस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया, जब 11 सितंबर 2001 को अमरीका पर हमला हुआ.
लादेन के बारे में कहा जाता है कि उनका ज़्यादा समय पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से सटे क़बायली इलाक़ों में गुज़रा.
ओसामा बिन लादेन के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में सोवियत संघ के क़ब्ज़े के ख़िलाफ़ संघर्ष में हिस्सा लिया था.
कई बार ओसामा बिन लादेन की तस्वीरें विभन्न टीवी चैनलों पर दिखी.
कई बार पहाड़ी इलाक़ों से उनकी तस्वीरें वीडियो टेप के माध्यम से मीडिया संस्थानों तक पहुँचीं.
माना जाता है कि दुनियाभर में अल क़ायदा को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई.
ओसामा बिन लादेन का जन्म वर्ष 1957 में हुआ था.
कई बार ओसामा बिन लादेन की तस्वीरों में उनके बगल में अयमन अल ज़वाहिरी को भी बैठे देखा जा सकता था.
ज़वाहिरा को लादेन के बाद अल क़ायदा का नंबर दो नेता माना जाता है.
लेकिन बाद में जारी हुए वीडियो में कई बार लादेन अकेले तो कई बार ज़वाहिरी अकेले नज़र आए.
अमरीका ने ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अफ़ग़ानिस्तान में सैनिक कार्रवाई शुरू की.
पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान की सीमा के क़बायली इलाक़े में भी कई बार कार्रवाई हुई.
अमरीकी एजेंसी एफ़बीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में लादेन का नाम सबसे ऊपर था.
11 सितंबर 2001 को अमरीका पर हुए हमले ने दुनिया को बदल कर रख दिया.
लादेन के समर्थन में कई देशों में प्रदर्शन भी हुए.
लेकिन 2 मई 2011 को लादेन के मारे जाने की ख़बर के बाद अमरीका में जश्न का माहौल है.