आर्यन न्यूज की नई टीम

Hits: 26 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

aryan newsआर्यन न्यूज ने झारखण्ड में अपनी नई टीम बनानी शुरू कर दी है। भूजंग भूषण के छोड़ने के बाद आर्यन प्रबंधन ने 25 जनवरी 2012 में राजीव रंजन को ब्यूरो चीफ बनाकर भेजा। अभी एक माह भी नहीं हुआ था कि सर्वेश कुमार सिंह को स्टेट हेड बनाकर 21 फरवरी 2012 को रांची भेजा है।

सर्वेश सिंह ने इससे पहले भी आर्यन न्यूज को शुरू कराया था और बिहार स्टेट हेड थे। बीच में आर्यन न्यूज छोड़कर एक साल के लिए साधना न्यूज में बिहार स्टेट हेड थे। वहीं राजीव रंजन भी साधना न्यूज के उत्तर बिहार ब्यूरो चीफ थे।

पिछले मार्च 2011 में आर्यन न्यूज में पटना के वरीय संवाददाता बने थे। प्रबंधन ने दोनों के कंधे पर आर्यन न्यूज को झारखण्ड में मजबूत टीम बनाने की बागडौर सौपी है।