आज समाज को जोरदार झटका, आलोक पाण्डेय ने छोड़ा साथ।

Hits: 54 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

aaj-samajहरफनमौला पत्रकार आलोक पाण्डेय ने आज समाज की अंबाला यूनिट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने जनसंदेश टाइम्स की कानपुर यूनिट में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर अपनी नई पारी शुरू की है। बेहतरीन मैनेजमेंट तथा टीम लीडर के रूप में पहचान रखने वाले आलोक पाण्डेय आज समाज की अंबाला यूनिट में हिसार संस्करणों के प्रभारी थे। बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय आलोक पाण्डेय अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान जैसे अखबारो के लिए विभिन्न शहरों में काम कर चुके हैं। खबर है कि आलोक पाण्डेय कानपुर मे जनसंदेश टाइम्स में बतौर अपकंट्री इंचार्ज काम करेंगे। जनसंदेश टाइम्स कानपुर में जोरदार तैयारियों के साथ कुछ नया करना चाहता है, इसी कारण यहां स्थानीय संपादक भूपेंद्र तिवारी को नियुक्त करने के बाद ऊंचे ओहदों पर अन्य लोगों की तैनाती हो रही है। जल्द ही प्रादेशिक के कुछ और संस्करण भी शुरू होंगे।

उधर आज समाज की अंबाला यूनिट के तेज-तर्रार उप संपादक मनोज पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया है। डेस्क संभाल रहे मनोज अब राजस्थान पत्रिका के साथ बतौर वरिष्ठ उपसंपादक काम करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दो महीने में आज समाज की अंबाला यूनिट से एक दर्जन लोग इस्तीफा दे चुके हैं। ज्यादातर लोग यूनिट के हालिया प्रमोटेड न्यूज एडिटर आशुतोष प्रताप सिंह की हरकत के कारण संस्थान छोड़कर गए हैं। जो नए लोग आए हैं, वे पुराने लोगों के मुकाबले कम जानकार हैं, इस कारण आफिस में जबरदस्त अराजकता है। खबर है कि जल्द ही कुछ और लोग भी संस्थान छोड़ सकते हैं।