बांग्ला कथा साहित्य अकादमी की छठवां वार्षिक समारोह

Hits: 44 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Academy of Bangla fiction strifeदुर्गापुर शहर के माइकल मधुसुदन कॉलेज में रविवार राढ़ बांग्ला कथा साहित्य अकादमी की छठवां वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न जिलों के साहित्यकार, रचनाकार एवं कवि मौजूद थे

इस मौके पर साहित्यकार मानव चक्रवर्ती ने कहा की क्षेत्रीय साहित्य को जीवन साहित्य का अधिकार मिलना अनिवार्य है। क्षेत्रीय साहित्य में संस्कृति का दर्पण छिपा होता है। जिसे रचनाकार प्रतिभा से लिखते है। जिसे जीवन के संग जोड़ना चाहिए। सभी साहित्य को उचित मर्यादा भी मिलनी चाहिए। इस दौरान प्रोफेसर अमिताभ गुप्ता ने कहा कि बांग्ला साहित्य देश के लिए गौरव है। इस मौके पर सचिन दास के अलावा व‌र्द्धमान, वीरभूम,बांकुड़ा के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अंजन मजुमदार, अशोक तांती ने अहम भूमिका निभाई।