रवींन्द्र शाह-एक बेहतरीन पत्रकार और एक शानदार इंसान

Hits: 42 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Senior journalist, Outlook, Ravindra Shahवरिष्ठ पत्रकार और आउटलुक में कार्यरत, रवीन्द्र शाह का कल एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। आउटलुक में वो एसोसिएट एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनका निधन मध्यप्रदेश में भोपाल में एक सड़क हादसे के दौरान हुआ। ‘आउटलुक’ ज्वाइन करने से पहले बतौर आउटपुट हेड ‘आजाद न्यूज़’ के साथ जुड़े हुए थे। शाह ने ‘नईदुनिया’, ‘नवभारत टाइम्स’, ‘दैनिक भास्कर’ आदि अखबारों के साथ लंबे समय तक काम किया है। उन्हें भारतेंदु हरिश्चंद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।