अलीगढ़ आ रहे एक टीवी चैनल के पत्रकार की कार जीटी रोड दौरऊ मोड़ पर एक बालक से टकरा गई, जिससे ग्रामीण गुस्सा गए और गाड़ी घेर ली। बाद में गाड़ी में बैठे लोग बालक को अलीगढ़ ले गए और वहां उसका इलाज कराया। शनिवार शाम करीब सात बजे एक टीवी चैनल के पत्रकार अलीगढ़ जा रहे थे।
दौरऊ मोड़ के पास उनकी गाड़ी की चपेट में आकर बारह वर्षीय पवन कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी गोरना-रसीदपुर थाना चंडौस घायल हो गया। इस पर ग्रामीणों ने कार घेर ली। बाद में जैसे-तैसे ग्रामीणों को समझाकर पत्रकार ने बालक को अपनी गाड़ी में बिठा लिया। उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए।


