रूपर्ट मर्डोक लांच करेंगे नया अखबार – द सन ऑन सनडे

Hits: 31 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

The Sun on Sundayदुनिया के सबसे बड़े मीडिया व्यावसायी में से एक रूपर्ट मर्डोक की कंपनी न्यूज़ इंटरनेशनल ने घोषणा की है कि वे अगले हफ़्ते से रविवार को ब्रिटेन में एक नया अखबार प्रकाशित करेंगे – द सन ऑन सनडे.

इससे पहले यही कंपनी न्यूज़ ऑफ द वर्ल्ड नाम से रविवार को एक अखबार प्रकाशित करती थी लेकिन फोन टैप करने के मामले में फंसने के बाद इस अखबार को बंद करने की घोषणा कर दी गई थी. इस कांड में अखबार के कई पूर्व और वर्तमान संवाददाताओं और अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था.