वर्किग जर्नलिस्ट एसोसिएशन फॉर यूथ ने सिटी भास्कर के रिपोर्टर राजेश गाबा को उत्तम रिपोर्टिग और साहित्यिक कला क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान के लिए ‘यूथ ऑफ जर्नलिस्ट अवार्ड’ के लिए चुना है। अप्रैल में शहीद भवन में होने वाले कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जनसंपर्क एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के हाथों प्रदान किया जाएगा।
वर्किग जर्नलिस्ट एसोसिएशन फॉर यूथ के अध्यक्ष भरत पमनानी ने बताया कि कार्यक्रम में बेस्ट यूथ फोटोग्राफी अवार्ड ‘आजतक’ के दिलीप साहू को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर ‘आज की पत्रकारिता और उसका असर’ विषय पर परिचर्चा भी आयोजित होगी और पत्रकार रमेश शर्मा का वक्तव्य भी होगा।


