आठवीं विकास संवाद मीडिया लेखन और शोध फेलाशिप के लिए आवेदन आमंत्रित

Hits: 110 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Educationभोपाल। वर्ष 2012 के लिए विकास संवाद मीडिया लेखन और शोध फेलोशिप की घोषणा कर दी गई है। इस साल प्रदेश के छह पत्रकारों को सामाजिक मुद्दों पर लेखन और शोध करने के लिए फेलोषिप दी जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है।

इस वर्ष (1) बच्चों का स्वास्थ्य और पोषण, (2) विस्थापन के सांस्कृतिक-सामाजिक प्रभाव (बाल अधिकारों के संदर्भ में), (3) आदिवासी स्वास्थ्य और परम्परागत ज्ञान (तब और अब), (4) शहरी गरीबी बनाम शहरी अर्थव्यवस्था में झोपड़पट्टीवासियों का योगदान और कार्यक्षमताएं, (5)शिक्षा के अधिकार कानून के दो साल और (6) बहिष्कार: विकास से वंचित समुदाय के मुद्दों पर फैलोशिप दी जाएगी। यह फैलोशिप छह माह की अवधि की होंगी। इस दौरान पत्रकारों को उनके विषयों पर लेखन और शोध कार्य करना होगा। इनमें से एक फैलोशिप में अंग्रेजी और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार को प्राथमिकता दी जाएगी।

पत्रकार एक शोध प्रारूप, बायोडाटा, अपनी पांच ताजा प्रकाशित खबरें और लगभग 1000 शब्दों में चुने गए विषय पर एक आलेख के साथ आवेदन कर सकते हैं। पत्रकारों का चयन वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक जूरी करेगी। इस ज्यूरी में वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह, अरविंद मोहन, अन्नू आनंद, अरूण त्रिपाठी, रिचर्ड महापात्रा और पीपी सिंह शामिल होंगे।

फेलोशिप के दौरान पत्रकार को उनके विषय पर बीस खबरें और आलेख लिखने होंगे। विषय से संबंधित किसी एक भाग पर शोध भी अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके साथ ही माह में कम से चार दिन के क्षेत्रभ्रमण की भी बाध्यता होगी। फेलोशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र ई 7-226, अरेरा कालोनी स्थित विकास संवाद कार्यालय से लिए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 0755-4252789 or 9977958934,9425026331 पर फ़ोन किया जा सकता है .

 

अंतिम तिथि : 20 फरवरी  

विकास संवाद मीडिया लेखन और शोध फेलाशिप, मीडिया प्रोत्साहन के लिए एक उम्दा प्रयास है ? अपने विचार आमंत्रित है...