कवरेज के दौरान पत्रकार की मौत

Hits: 56 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

New York Times, journalist Anthony Sdid,न्यूयार्क। दो बार पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले न्यूयार्क टाइम्स के पत्रकार एंथनी शदीद का पूर्वी सीरिया में वहां के राष्ट्रपति के खिलाफ विद्रोह की खबर कवर करने के दौरान निधन हो गया।

शदीद ने मध्य पूर्व में लीबिया से ईराक तक कई खबरों को कवर किया था। टाइम्स का कहना है कि शदीद की कल हुई मौत का कारण संभवत: अस्थमा का दौरा है।

पत्रकार 2002 में वेस्ट बैंक में भी एक हमले का शिकार हुए थे और पिछले साल उनका छह दिन के लिए अपहरण भी किया गया था। अखबार के अनुसार टाइम्स फोटोग्राफर टेलर हिक्स उस समय शदीद के साथ थे और वह उनके शव को लेकर तुर्की गए।

टाइम्स के प्रकाशक अर्थुर सुल्ज्बर्गर ने कहा, ‘‘एंथनी हमारी पीढ़ी के बेहतरीन रिपोर्टरों में से थे। साथ ही वह एक बहुत ही दयालु और अच्छे इंसान भी थे।’’ पत्रकार के पिता बुडी शदीद ने कहा कि उनके बेटे को उम्रभर अस्थमा रहा और उसके पास हमेशा दवाएं रहती थीं।

टाइम्स के 43 वर्षीय पत्रकार शदीद के परिवार में पत्नी नदा बाकरी और एक बेटा तथा एक बेटी है। शदीद को इराक के घटनाक्रमों की अंतरराष्ट्रीय कवरेज के लिए वर्ष 2004 और 2010 में पुलित्जर पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।