बंसल न्यूज, रायसेन से खबर है कि यहां राजकिशोर सोनी ने अपनी नई पारी शुरुआत की है।
वे रायसेन में ब्यूरो का काम देखेंगे। वहीं जी24 घंटे छत्तीसगढ़ से खबर है कि यहां से तीन एंकरों ने इस्तीफा दे दिया है।
जिन एंकरों ने इस्तीफा दिया है उसमें सन्नी, भानू और किरण सिंह हैं। इस्तीफे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं हो सकती है।
वहीं हिंदुस्तान, शाहजहांपुर से खबर है कि पवैया तहसील के प्रभारी विमलेश गुप्ताय को कार्यमुक्त कर दिया गया है। विमलेश काफी समय से हिंदुस्ता्न से जुड़े हुए थे। विमलेश की जगह अजित मिश्रा को पुवैया का नया प्रभारी बनाया गया है।


