इस चौदह हजार में हवाई जहाज के आने-जाने के किराए से लेकर ठहरने और घूमने तक का खर्च शामिल है। यह पैकेज सिर्फ एक कंपनी नहीं दे रही बल्कि कई टूअर एंड ट्रैवेल कंपनियां इस तरह का पैकेज ऑफर कर रही हैं। 5 रातों और चार दिनों के इस पैकेज के तहत आपको रिटर्न एयर फेयर, डेली ब्रेकफास्ट, दो दिन हाफ डे सिटी टूर और होटल में रहना शामिल है।
स्टिक ट्रैवल के चैयरमैन सुभाष गोयल के मुताबिक बैंकाक के टूर पैकेज घरेलू टूर पैकेजों के मुकाबले सस्ते पड़ते हैं क्योंकि वहां का हवाई किराया काफी सस्ता है जिसका एक कारण वहां सस्ता एटीएफ मिलना भी है। इसके अलावा वहां की करंसी भी एक बड़ा कारण है। थाइलैंड में होटलों की कमी नहीं है जिससे वहां सस्ते में होटल मिल जाते हैं।
पिछले दिनों थाइलैंड में भारी बाढ़ के कारण वहां टूरिस्टों ने जाना बंद भी कर दिया था। सरकार उन्हें वापस लाना चाहती है। इसके अलावा अभी वहां की अर्थव्यवस्था काफी दबाव में है।


