लव वीक में फूल से ज्यादा बिके कॉन्डम

Hits: 140 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Love Week condom sold in more than flowers Your comments on this story?नोएडा. पिछला हफ्ता मुहब्बत वाला था। मौका था प्यार का, इजहार का और इकरार का। पर यंगस्टर्स ने अपने कदम आगे बढ़ाते हुए सारे दायरों को निसार कर दिया।

इस दौरान फूल से ज्यादा कॉन्डम, गर्भनिरोधक और मैन पावर टैबलेट खरीदे गए। आंकड़े बताते हैं कि लव वीक के दौरान शहर में करीब डेढ़ लाख कॉन्डम बिक गए। इसके अलावा गर्भनिरोधक गोलियां और मैन पावर टैबलेट की भी खासी डिमांड रही। वहीं, केमिस्टों ने भी इसके लिए स्पेशल तैयारियां पहले से ही कर ली थीं।

जिला केमिस्ट असोसिएशन के अध्यक्ष अनूप खन्ना ने बताया कि शहर में करीब एक हजार रजिस्टर्ड मेडिकल स्टोर हैं। लव वीक में सभी स्टोर्स पर सेक्स पावर बढ़ाने और कॉन्डम की डिमांड अचानक बढ़ गई। उन्होंने बताया कि नॉर्मल डे में रोजाना 5 पैकिट कॉन्डम की बिक्री होती थी, लेकिन लव वीक में रोजाना 20 से 30 पैकिट बेचे गए।

वहीं, गर्भ निरोधक गोलियों की डिमांड 15 स्ट्रिप से बढ़कर 30 स्ट्रिप रोजाना तक हो गई। इसके अलावा सेक्स कैपिसिटी बढ़ाने वाली टैबलेट की बिक्री में भी 30 फीसदी का इजाफा हो गया। उन्होंने बताया कि मल्टिनैशनल कंपनियों में कार्यरत लड़कियों के साथ-साथ कॉलेज स्टूडेंट्स ने भी गर्भनिरोधक गोलियां खरीदने में दिलचस्पी दिखाई।

सेक्टर-50 स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक ने बताया कि लव वीक के दौरान सेक्स प्रॉडक्ट्स का खास इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर स्टोर का इस तरह सजाया गया कि युवाओं को अपने मनपसंद प्रॉडक्ट्स देखने या खरीदने में दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार लव फेस्टिवल के दौरान प्रॉडक्ट्स की बिक्री में 33 फीसदी का इजाफा हुआ है।

ग्रेनो में भी वैलंटाइंस डे के दिन यही स्थिति दिखी। एक दिन में करीब 100 कॉन्डम और 20 गर्भनिरोधक टैबलेट्स की सेल हुई। जगत फार्म मार्केट में मेडिकल स्टोर चलाने वाले मनोज कुमार ने बताया कि वैसे तो हर रोज दुकान पर 30 से 40 लोग कॉन्डम बिकते थे। वैलंटाइंस डे पर करीब 150 लोग कॉन्डम खरीदने आए। इनमें लड़कियां भी शामिल थीं।

इस स्टोरी पर आपके कमेन्ट ?