वेलेंटाइन डे के लिए महज एक ही दिन बचा है। आपने अब तक अपने वेलेंटाइन के साथ हसीन पल गुजारने का सोच ही लिया होगा। यकीनन आप अपने ड्रेसअप को लेकर काफी कंफ्यूज होंगे कि उस दिन क्या पहनें जो आप पर सबसे ज्यादा सूट करें। जिसे देखकर आपका वेलेंटाइन भी कह उठे वाह क्या खूब लग रहे/रही हो। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ वेलेंटाइन ड्रेसअप आइडियाज ताकि आपकी प्रॉब्लम हो जाए दूर और आपका वेलेंटाइन डे बन जाए खास।
ड्रेसअप आइडियाज फॉर गर्ल्स
- अगर आप दिन की डेट पर जा रही हैं तब ब्राइट कलर्स न पहनें। ये बहुत भड़काऊ प्रतीत हो सकते हैं। दिन की डेट के लिए हल्के, आंखों को भाने वाले कलर्स जैसे पिंक, क्रीम, लाइट ब्लू कलर्स आप पर सूट करेंगे। बेहतर होगा कि आप पिंक कलर को प्रिफरेंस दें।
- दिन की डेट के लिए चमकीले या ग्लिटरी शेड के कपड़ों का चयन न ही करें। हां रात की डेट के लिए इनके बारे में सोचा जा सकता है।
- दिन की डेट के लिए आप अपना मेकअप लाइट रखें तो बेहतर होगा। डार्क कलर की लिपस्टिक, गहरे काजल और डार्क लाइनर के प्रयोग से बचें।
- रात की डेट के लिए आप ब्लैक कलर की क्लासी ड्रेस पहन सकती हैं। इसके अलावा अगर आप और खास लगना चाहती हैं तब रेड कलर में एक सेक्सी सी ड्रेस पहनें।
- रात के हिसाब से आप थोड़ा हैवी मेकअप कर सकती हैं। लेकिन याद रहे कि मेकअप थोपा हुआ न लगें।
- अगर आप कुछ फंकी डेट प्लान कर रही हैं जैसे अगर कोई फिल्म देखने जाने वाली हैं, तब अपने लुक को कैजुअल रखें। इसके लिए आप अपने बेस्ट जींस एंड टॉप के कॉम्बिनेशन को पहन सकती हैं।
- हिप-हॉप लुक के लिए आप फैशनेबल बूट्स पहन सकती हैं।
- अभी ठंड पूरी तरह से गई नहीं है इसलिए आप टॉप के साथ श्रग (एक विशेष तरह का परिधान) का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- फॉर्मल डेट जैसे फॉर्मल पार्टी या किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए फॉर्मल ड्रेसअप ही बेस्ट है। इसके लिए आप नी-लेंथ स्कर्ट के साथ अच्छा सा टॉप पहन सकती हैं। आप चाहे तो वन पीस ड्रेसेस भी पहन सकती हैं। लेकिन उनके कलर्स का ध्यान जरूर रखें।
- अगर आप इस दिन वेस्टर्न की जगह ट्रेडीशनल ड्रेस पहना चाहती है तब कुर्ता-लैगिंग्स आपके लिए गुड च्वॉइस हैं। रात की स्पेशल पार्टीज में आप फैशनेबल साड़ियां पहन सकती हैं। नेट की साड़ियां इन दिनों चलन में हैं।
- ऐसा ड्रेसअप जिसमें आपका फिगर नजर आए सिर्फ आपको एट्रेक्टिव बना सकता है। लेकिन सिंपल, सोबर और स्मार्ट ड्रेसअप आपके पूरे एटीट्यूट को प्रदर्शित करेगा और आप एट्रेक्टिव के साथ-साथ मोहक भी नजर आएंगी।
- ड्रेस के साथ फैशनेबल ज्वेलरी, बैग्स कैरी करना न भूलें।
ड्रेसअप आइडियाज फॉर बॉयज
- अगर आप अपनी स्वीट-हार्ट के साथ फंकी डेट जैसे कोई मूवी देखने जाने वाले हैं तो आप कैजुअल लुक अपनाएं।
- हिप-हॉप लुक के लिए आप जींस के साथ स्मार्ट वी-नैक की टी-शर्ट पहन सकते हैं।
- अपने ड्रेस का चयन करने से पहले यह ध्यान रखें कि आपकी डेट दिन में है या रात में। अगर आप दिन में डेट पर जा रहे हैं तब चमकीले, ग्लिटरी, शिमर शेड के कपड़ों का चयन न करें।
- दिन की डेट के लिए आप स्पोर्टी लुक भी अपना सकते हैं। इसके लिए आप बैगी जींस के साथ वी-नैक आ टर्टल नैक टी-शर्ट पहन सकते हैं।
- दिन की डेट के लिए आप हल्के रंगों का चयन करें।
- अगर आप शाम की डेट पर जा रहें हैं तब मेहरून या वाइन रेड कलर की शर्ट/टी-शर्ट के साथ ब्लैक कलर का जींस या ट्राउजर पहनें।
- अगर आप किसी फॉर्मल डेट पर जाने वाले हैं तब ब्राइट कलर की शर्ट के साथ प्लेन ब्लैक सूट बेस्ट ऑप्शन है।
- डेट के लिए हमेशा साफ-धुले हुए मोजे पहनें और अपने जूतों को पॉलिश करें। डेट पर जाने से पहले शॉवर लेना न भूलें।
- डेट पर जाने के लिए हमेशा उन कपड़ों का चयन करें जिसमें आप कम्फर्टेबल महसूस करें।


