सेक्स क्षमता बढाने के चक्कर में कहीं आंखों की रोशनी न चली जाए!

Hits: 127 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

increase sexual capacityएक अध्ययन में पता चला है कि सेक्स क्षमता बढाने के चक्कर में आपकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है।


लोग सेक्स क्षमता बढाने के लिए दवाएं लेते हैं। ये दवाएं ह्रदय की बीमारी से पीडित व्यक्तियों के लिए घातक हो सकती है। शोध में पता चला है कि जो व्यक्ति दिल के दौरे के शिकार हो चुके हैं और सेक्स क्षमता बढाने वाली दवाएं लेते हैं उनकी आंखों की तंत्रिका (आप्टिक नर्व) के नष्ट होने का खतरा 10 गुना बढ जाता है।

सेक्स क्षमता बढाने वाली वियाग्रा और सियालिस जैसी दवाएं लेने वाले मायोकार्डियल इनफेक्शन (दिल का दौरा) से पीडित लोगों में नान आर्टिरिटिक एंटीरियर इसचैमिक आप्टिक न्यूरोपैथी (एनएआईओएन) होने की आशंका होती है। इसमें आंख की तंत्रिका (आप्टिक नर्व) के नष्ट होने का खतरा अधिक होता है, जिस कारण हमेशा के लिए आंखों की रोशनी जाने का खतरा बढ जाता है।