भारत में पोर्न वेबसाइट देखना इतना कॉमन हो गया है कि हर चार साइटों में एक क्लिक पोर्न साइट पर होता है। इंटरनेट पर पोर्न से संबंधित 420 मिलियन इंटरनेट पेज हैं।
आज सबसे ज्यादा पोर्न सामग्री इंटरनेट पर देखी जाती है। इंटरनेट पर पोर्न सामग्री देख युवा प्राकृतिक यौन संबंधों के बजाय सेक्स के विकृत स्वरूप को पसंद कर रहे हैं।
इसके लिए शोधकर्ताओं ने एक सर्वे किया। सर्वे में पता चला कि सेक्स की शुरूआत से ही पुरूषों के दिमाग में पोर्न साइटों के दृश्य उभरने लगते हैं। उनका दिमाग उन सेक्स वीडियो के बारे सोचने लगता है, जो पोर्न साइटों पर दिखाए जाते हैं।
पुरूष अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद करते हैं कि वह भी हू-बहू वैसा ही करे जैसा कि वीडियो में दिखाया गया हो। इसके कारण लोगों का मैरिज लाइफ प्रभावित हो रहा है। और युवा अप्राकृतिक सेक्स की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।


