यदि आपको अपने पति या बॉयफ्रेंड की ताकत का पता लगाना है तो मिडिल फिंगर ( मध्यमा ) और रिंग फिंगर ( अनामिका ) की लंबाई को गौर से देखिए।
यूनिवर्सिटी ऑफ वियना में रिसर्चर्स ने पाया है कि यदि किसी छोटे लड़के की मिडिल फिंगर की लंबाई रिंग फिंगर से कम है तो यह इस बात का संकेत है कि जन्म से पहले वह हाई टेस्टोस्टेरोन के संपर्क में आया है। इससे वयस्क होने से पूर्व ही उसका चेहरा वयस्कों जैसा लगने लगेगा।
रिसर्चर्स ने पाया है कि बच्चे के पैदा होने से पूर्व टेस्टोस्टेरोन का चेहरे पर ' निर्णायक प्रभाव ' पड़ता है। इससे यह भी तय होता है कि जननांगों और उंगलियों समेत बाकी शरीर के अंग कैसे आकार लेंगे।
रिसर्च में कहा गया है कि दोनों उंगलियों के बीच का अंतर जितना कम होगा उतना ही किसी पुरूष का चेहरा अधिक ठोस और मर्दानगी भरा दिखेगा।


