क्‍या है मिनिषा के हॉट बॉडी का राज ?

Hits: 288 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Minissha's secret of the hot bodyखूबसूरत एक्ट्रेस मिनिषा लांबा बॉलीवुड में खासतौर पर अपने हॉट सिजलिंग बॉडी के लिए पहचान रखती हैं। लेकिन अब तक इन्होंने अपने हॉट बॉडी का राज राज ही रखा है। पिछले दिनों जब वह अपनी कॉमेडी फिल्म ‘भेजा फ्राई 2’ के प्रोमोशन के लिए दिल्लीं पहुंची तो पहली बार उन्होंने अपने हॉट बॉडी और लाइफस्टाइल के बारे में वरिष्ट संवाददाता लक्ष्मी लता सिंह से खुलकर बात की।

आपके बिकिनी बॉडी का राज क्या है?

मैं रोज जिम जाती है। बैंलेंस डाइट लेती हैं। नॉनवेजिटेरियन हूं लेकिन ज्यादा ग्रीन वेजीटेबल खाना पसंद करती हैं। अपनी चमकती त्वचा के बारे में उनका कहना है कि वह अपनी त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए रोज 8 से 10 ग्लास पानी पीती हैं।

खुद को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए आप क्या करती हैं?

मुझे कभी स्ट्रेस नहीं होता क्योंकि मैं किसी तरह का स्ट्रेस नहीं लेती हूं।

किन किन चीजों का शौक रखती हैं ?

मुझे टेनिस और फुटबाल मैच देखना बहुत पसंद है। साथ ही मुझे किताबे पढ़ना पसंद है। खाली वक्त में मैं किताबें पढती हूं। मेरा कोई फेवरेट राइटर नहीं है। मुझे जो किताब अच्छी लगती है मैं उसे जरूर पढ़ती हूं।

क्या शुरू से आप अभिनेत्री ही बनना चाहती थी ?

यह इत्फा‍क है कि मैं अभिनेत्री बन गई। मैं जर्नलिस्ट बनना चाहती थी।

कौन से ब्रैंड के कपडे पहनना पसंद करती हैं ?

मुझे मैंगो के कपड़े पसंद हैं। मैं ज्यादातर उसी ब्रैंड के कपड़े पहनती हूं।

क्या आप गहनों का शौक रखती हैं ?

औरत होकर गहनों का शौक न होना असंभव है। मैं भी एक औरत हूं इसलिए मैं भी गहनों का शौक रखती हूं।

 आपका फेवरेट डेस्टीनेशन क्या है?

 जहां तक विदेशों की बात है तो मुझे मु‍रीस बहुत पसंद है और भारत में आई लव गोवा।