हार्ट अटैक और टाइप-2 डायबीटीज़ से बचाती है चाय

Hits: 100 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Tea prevents heart attacksअगर आप एक दिन में तीन कप चाय पीते हैं तो हार्ट अटैक और टाइप-2 डायबीटीज़ जैसी बीमारियों से बचे रहेंगे।

हाल ही में रिसर्चरों ने नई स्टडी में दावा किया है कि रोजाना 3 कप चाय हमें हार्ट अटैक और टाइप-2 डायबीटीज़ जैसी बीमारियों से सुरक्षित रख सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार चाय के इतने बड़े पैमाने पर लाभ उसके फ्लेवोनोइड तत्व की वजह से है।

चाय का एक प्याला आपको 150 से 200 एमजी फ्लेवोनोइड तत्व प्रदान करता है और यह हमारे आहार में ऐंटि-ऑक्सिडेंट्स का सर्वश्रेष्ठ स्रोत है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार स्टडी से पता चला है कि नियमित रूप से चाय पीना रक्त शर्करा और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर दिल की बीमारियों के जोखिम को घटाता है। यह बात दूध वाली और बिना दूध की चाय दोनों पर लागू होती है।

स्टडी के सह लेखक और 'टी एडवाइजरी पैनल' (टीएपी) के सदस्य पोषण विशेषज्ञ कैरी रूक्सटोन का कहना है कि चाय में पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड तत्व सूजन को नियंत्रित करने और रक्त के अधिक थक्के जमने के जोखिम को कम करने जैसी बहुत सी चीजों में सहायक है।