ताकि न बढ़ने पाए वजन

Hits: 109 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

stay fitअगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो संतुलित खानपान के साथ अपने कुछ आदतों पर नियंत्रण रखें। यह कहना है हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का। उनके मुताबिक व्यायाम नहीं करने, सोने में अनियमितता और घंटों टीवी देखने संबंधी आदतों का संबंध वजन बढ़ने से भी होता है। मगर सबसे महत्वपूर्ण कारक है आहार। आज आपको बता रहे हैं ऐसी चीजों के बारें में जो वजन बढ़ाने और घटाने में मददगार होती हैं :

वजन बढ़ाने वाली चीजें

* आलू के चिप्स : चिप्स में स्टार्च और वसा काफी मात्रा में होते हैं। यह वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

* आलू : खाने में लगभग रोजाना प्रयोग होने वाला आलू भी वजन बढ़ाता है।

* पेय पदार्थ : कोल्ड डि्रंक्स और अत्यधिक चाय कॉफी के सेवन से भी वजन बढ़ता है।

* लाल मांस : लाल मांस में वसा अत्यधिक मात्रा में होती है।

* डिब्बा बंद पदार्थ: इनको लंबे समय तक ताजा रखने के लिए कृत्रिम रसायनों का प्रयोग किया जाता है, जो कि कई बीमारियों के अलावा वजन भी बढ़ाते हैं।

इन्हें खाएं, नहीं बढ़ेगा वजन

*सब्जियां : वजन घटाने के लिए नियमित रूप से सब्जियां अधिक से अधिक खाएं। हरी सब्जियों के अलावा टमाटर, शिमला मिर्च जैसी अलग-अलग रंग की सब्जियों का सेवन करें। इनमें शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।

* साबुत अनाज : ओट्स, ब्राउन राइस रेशे से भरपूर होते हैं और वजन घटाते हैं। हमेशा ब्राउन ब्रेड का सेवन करें।

* फल : प्रतिदिन कम से कम एक फल तो अवश्य खाएं। फल सेहत को दुरुस्त तो रखते ही हैं साथ ही वजन भी नहीं बढ़ने देते।

* सूखे मेवे : भूख लगने पर तला-भुना खाने की बजाय एक मुट्ठी मूंगफली, अखरोट या बादाम खाएं।

* दही : कई अध्ययनों में पाया गया है कि रोजाना दही खाने से वजन कम होता है।