अगर आप हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से गुजर रहे हैं तो रोज टमाटर खाएं। क्योंकि एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने दावा किया गया है कि रोज टमाटर खाने से दिल का रोग नहीं होता है।
यूनीवर्सिटी ऑफ एडिलेड के वैज्ञानिकों का कहना है कि टमाटर में पाए जाने वाले लाल तत्व लाइकोपेन में एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि रोजाना अगर 25 मिलीग्राम लाइकोपेज का सेवन किया जाए तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को 10 फीसदी तक कम किया जा सकता है।


