देशसुर्खियां

झरना और वीणा ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा

खरोरा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोरा की छात्रा झरना निषाद ने दिल्ली में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कुरास प्रतियोगिता 17 वर्ष बालिका 44 किलो भार वर्ग में झरना ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 40 किलो भार वर्ग में वीणा कोसले ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर शाला को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य बिंदु तीरुहरे, शाला परिवार के दुर्गेश चंद्रा, एम वर्मा, मेघा कोतवाली, सरिता कश्यप, गायत्री साहू, भुनेश्वरी वैष्णव, व्यायाम शिक्षक जगदीश चौधरी ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button