देश

एक डिश के कारण साथ आए दो दुश्मन देश, सात घंटे में पकती है एक प्लेट

डिश पर लड़ाई
मामला तब और गंभीर हो गया जब शो के दूसरे जज जॉन टोरोडे ने ये कहते हुए ट्वीट किया कि रेनडांग शायद इंडोनेशियन डिश है। इस ट्वीट के जवाब में जकार्ता के एक सोशल मीडिया यूज़र ग्रिफ़िन शॉनरी ने लिखा- क्या रेनडांग के नाम पर मलेशिया और इंडोनेशिया को लड़ाने की कोशिश की जा रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। बल्कि हम एकजुट हो जाएंगे।

मलेशिया और इंडोनेशिया पड़ोसी देश हैं। लेकिन, ऐसा कम ही देखा गया है कि किसी मुद्दे पर इन दोनों में सहमति बनती हो। दोनों देशों के बीच तल्ख़ी और तनाव का लंबा इतिहास रहा है। लेकिन रेनडांग के मुद्दे पर दोनों देश एक हो गए हैं।

मूल रूप से ये डिश इंडोनेशिया की ही है लेकिन मलेशिया भी इस पर अपना दावा पेश करता है। कहा जाता है कि ये डिश इंडोनेशिया में पश्चिमी सुमात्रा के आदिवासियों मिनांगकाबुआ लोगों की है। वो इसे चिकन से नहीं बल्कि भैंस के गोश्त से बनाते हैं।

भैंस मिनांगकाबुआ जनजाति की संस्कृति का अहम हिस्सा है। इसे तैयार होने में क़रीब सात घंटे लगते हैं। कहा तो ये भी जाता है कि ‘रेनडांग’ शब्द भी ‘मेरेनडांग’ शब्द से आया है, जिसका मतलब है धीमी आंच पर पकाना।

Related Articles

Back to top button