देशसुर्खियां

शिक्षा से ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सकता है: मुरलीधर

गरियाबंद| गत दिनों डड़सेना सिन्हा समाज तहसील राजिम-पाण्डुका का वार्षिक सम्मेलन ग्राम कसेरूडीह में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मार्केटिंग सोसायटी किसान राइस मिल गरियाबंद अध्यक्ष एवं डड़सेना सिन्हा समाज जिला गरियाबंद के पूर्व जिलाध्यक्ष मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि सिन्हा समाज ने पिछले दो दशकों में काफी विकास किया है, किन्तु शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी पिछड़े हुए हैं। शिक्षा से ही समाज में फैली कुरीतियों और रूढ़िवादी विचारों को दूर किया जा सकता है इसलिए आने वाले नई पीढ़ी को उच्च और तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही अपने बच्चों को गुणवान के साथ-साथ संस्कारवान बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडलेश्वर रामलाल सिन्हा ने संगठित होकर समाज को मजबूत करने का आह्वान किया।

समाज के प्रमुख रामगुलाम सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। सम्मेलन में साहू समाज के प्रतिनिधि तिजम साहू ग्रामीण अध्यक्ष, लोकनाथ साहू, सदाराम साहू, लालाराम साहू ने समाज की प्रगति के लिए आशीर्वाद दिया। विशेष अतिथि पूर्व जिलामंत्री विनोद सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, कमल सिन्हा थे। कार्यक्रम में डोमार सिन्हा, महेश सिन्हा, अवधराम सिन्हा, शिवकुमार सिन्हा, नर्मदा सिन्हा, महिला मंच से बेदबाई सिन्हा, तोराबाई सिन्हा, बिसरीबाई सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। संचालन दिनुराम सिन्हा और आभार व्यक्त कोषाध्यक्ष रमेश सिन्हा ने किया।

Related Articles

Back to top button