देश

सिवनी : बार बालाएं लगा रहीं थीं अश्लील ठुमके,आयोजक के साथ गिरफ्तार

सिवनी,मध्यप्रदेश। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के छुई ग्राम पंचायत में सार्वजनिक रूप से गांव के दबंगों द्वारा सभा मंच पर देर रात अश्लील डांस करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के यह आयोजन सरपंच पति बराती लाल ठाकुर के संरक्षण में गांव के दबंग नन्नी सराठे ने आयोजित कराया था।

इस आयोजन में अश्लील गानों पर चार युवतियों द्वारा डांस किया जा रहा था और यह अश्लील डांस रात के 12 बजे के बाद तक चलता रहा। लेकिन देर रात इस मामले की सूचना कुछ ग्रामीणों द्वारा कान्हीवाडा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले डांस बन्द कराया। उसके बाद नाचने वाली डांसर और आयोजक नन्नी सराठे को गिरफ्तार कर मामला कायम किया है।

Related Articles

Back to top button