देश

कांग्रेस नेता पर भड़का पूर्व सैनिक, कहा- सेना को राजनीति में घसीटोगे तो छोड़ूंगा नहीं..चाहे जेल भी जाना पड़े

सेना को राजनीति में घसीटने पर एक टीवी डिबेट में पूर्व सैनिक का गुस्सा कांग्रेसी नेता पर फूटा। उन्होंने कांग्रेसी नेता को घेरते हुए कहा कि “आप लोग इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदान की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। सैनिकों के लिए सारी पार्टियां एक हैं। कोई भी पार्टी सैनिकों को राजनीति में न घसीटे। अगर मेरे सामने कोई सेना को गाली देगा, तो मैं जेल तक चला जाऊंगा।” मंगलवार शाम एक हिंदी न्यूज चैनल पर भारत-पाकिस्तान को लेकर डिबेट हो रही थी। पैनल में एंकर अमीश देवगन के साथ पूर्व सैनिक और रक्षा विशेषज्ञ विशंभर दयाल, कांग्रेसी नेता अखिलेश सिंह, भाजपा प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी, वरिष्ठ वकील शबनम लोन, अलगाववादी नेता बाबर कादरी और वरिष्ठ पत्रकार राम कृपाल सिंह मौजूद थे।
कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता ने राम कृपाल सिंह के ‘सॉफ्ट स्टेट’ वाले 2014 के बयान का जिक्र किया। सवाल किया कि आखिर देश कब सॉफ्ट स्टेट था? क्या पीएम मोदी की सरकार में सेना का शौर्य दिखा है। क्यों आप सेना को अंडरप्ले करते हैं। एंकर तभी पूछते हैं कि कांग्रेसी नेता (संदीप दीक्षित) क्यों इन जनरलों को फिर सड़कछाप बोलते हैं?

पूर्व सैनिक कांग्रेसी नेता पर भड़क गए। वह बोले, “आपसे पुराना कांग्रेसी हूं। 1975 में यूथ कांग्रेस में था। आज तक मैंने पार्टी को गाली नहीं दी। लेकिन आपको और संदीप दीक्षित जैसे कांग्रेसियों को कैसे बोलने दूं। मैं अगर कांग्रेस में होता, तब भी नहीं बोलने देता। कांग्रेस की हिफाजत आप करें। आप इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदान की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। मुझे शिक्षा दे रहे हैं। सैनिकों के लिए सारी पार्टियां एक हैं। कोई भी पार्टी राजनीति में सेना को न घसीटे। हम सैनिक हैं, हमें क्यों घसीटते हैं। हम सेना की हिफाजत करेंगे। अगर मेरे सामने कोई सेना को गाली देगा, तो हो सकता है मैं जेल चला जाऊं।”

रविवार को संदीप दीक्षित ने थल सेना प्रमुख बिपिन रावत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ऊल-जलूल हरकतें और बयानबाजी करता है। खराब तब लगता है, जब हमारे थल सेनाध्यकक्ष सड़क के गुंडे जैसे बयान देते हैं। पाकिस्तान ऐसा करता है, तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है। हालांकि, उन्होंने तत्काल इसके लिए माफी मांगी थीं। पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने इस पर उनकी कड़ी आलोचना की थी।

Related Articles

Back to top button