देशमनोरंजन

दीपिका का ब्राइडल लुक हुआ लीक, नजर आईं दुल्हन के लिबास में

आमतौर पर शादी के दौरान दुल्हन का लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है। लेकिन दीपिका लाल रंग के बजाय गोल्डन, मैरी गोल्ड और ऑरेंज रंग के मिश्रण की साडी पहनेंगी, जो ‘धोती स्टाइल में पहनी जायेगी। दीपिका तनिष्क के गहने पहनने वाली हैं। शादी वाले दिन वो वाकी, अम्बाडा आती और जड़ा चोटी जैसे गहने पहने हुए दिखाई देंगी। ससुराल की तरफ से सिंधी रीति रिवाज वाली शादी में दीपिका पिंक और पर्पल कलर का लहंगा पहने हुए नजर आयेंगी। इसके साथ वे खानदानी जड़ाऊ हार पहनेंगी।

खाने का यह रहेगा मेन्यू
ऐसा ही जड़ाऊ हार उन्होंने फिल्म पद्मावत में जौहर सीन के दौरान पहना था। इसके साथ ही दीपिका हर दुल्हन की तरह मांग टीका और नथ के साथ नजर आएंगी। अलग-अलग रिवाजों में होने वाली इस शादी में अलग-अलग मेन्यू रखा गया है।

जिस दिन साउथ इंडिया के मुताबिक शादी होगी, उस दिन डोसा और राइस जैसी डिशेज मेन्यू में रखी जाएंगी। जिस दिन नॉर्थ इंडिया के मुताबिक शादी होगी, उस दिन मेहमानों को पंजाबी डिशेज परोसी जाएंगी।

Related Articles

Back to top button