देश

तमिलनाडु: पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने के बाद BJP दफ्तर पर फेंका पेट्रोल बम

कोयंबटूर। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद आ रही छिटपुट हिंसा की खबरों के बीच तमिलनाडु में बीजेपी दफ्तर पर बम फेंका गया है। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ है। यहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश पेट्रोल बम फेंकते नजर आ रहे हैं।

लेनिन पर घमासान : वामदल घटना के खिलाफ देशभर में करेंगे प्रदर्शन
इस घटना को वेल्लोर में पेरियार की मूर्ति तोड़ने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, मंगलवार को तमिलनाडु में बड़े समाज सुधारक रहे पेरियार की मूर्ति को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया था। पेरियार की मूर्ति गिराने के मामले में मुथुकुमारन और एक अन्य व्यक्ति फ्रांसिस को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मुथुकुमारन भाजपा से जुड़े हुए हैं। ई वी रामास्वामी को ‘पेरियार’ के नाम से जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button