देश

सर्वे: राजस्थान में सचिन पायलट, MP में शिवराज और छत्तीसगढ़ में रमन CM पद के लिए पहली पसंद

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता से भाजपा को बेदखल कर सकती है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में मुख्यमंत्री के लिए 36 फीसदी मतदाताओं की पसंद के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सबसे आगे हैं।

वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 27 फीसदी मतदाताओं की पसंद हैं। जबकि कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को 24 फीसदी मतदाता मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। अगर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती है तो करीब दो दशकों से जारी सत्ताधारी दल की विधानसभा चुनाव में पराजय की परंपरा बरकरार रह सकती है। राजस्थान में हालांकि कांग्रेस और भाजपा के मत प्रतिशत में बड़ा अंतर नजर आ रहा है जहां मौजूदा विपक्षी दल को 49.9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है जबकि भाजपा के खाते में महज 34.3 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। भाजपा ने 2013 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्रमश: 165 सीटें, 142 सीटें और 49 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को यहां क्रमश: 58 सीटें, 21 सीटें और 39 सीटें मिली थीं। एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपीनियन पोल में तीनों राज्यों के 26,196 मतदाताओं की राय ली गई। राजस्थान तथा तेलंगाना में विधानसभा चुनाव सात दिसंबर को होंगे। पांचों राज्यों में मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

गुजरात में दहशत: रोजी-रोटी छोड़ घर लौटने को मजबूर हुए UP-बिहार के लोग

सत्ता विरोधी लहर
मुख्यमंत्री पद के लिये 36 फीसदी मतदाताओं की पसंद के साथ, कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट सबसे आगे हैं। इस सर्वेक्षण के मुताबिक, राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कड़ी सत्ता विरोधी लहर का सामना करना होगा।

15 साल बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की वापसी!
एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपीनियन पोल के मुताबिक भाजपा शासित मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ राज्यों के नतीजों का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वेक्षण के मुताबिक, कांग्रेस 15 सालों के अंतराल के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता में लौट सकती है।

मामूली स्विंग से पलट सकती है बाजी
सर्वेक्षण में हालांकि यह भी कहा गया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोटों के मामूली स्विंग से दोनों प्रमुख पार्टियों के लिये बाजी पलट सकती है क्योंकि उनके अनुमानित मत प्रतिशत में अंतर बेहद कम है।

पोम्पिओ और किम दूसरे US-North Korea शिखर सम्मेलन पर सहमत

मध्य प्रदेश में शिवराज और छत्तीसगढ़ में रमन पहली पसंद
सर्वे के अनुसार, सत्ता विरोधी लहर के बावजूद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह अब भी इस पद के लिए मतदाताओं की पहली पसंद हैं। कांग्रेस और भाजपा को मध्य प्रदेश में क्रमश: 42.2 फीसदी और 41.5 फीसदी मत मिलने की उम्मीद है जबकि छत्तीसगढ़ में उनका मत प्रतिशत क्रमश: 38.9 और 38.2 फीसदी है। भाजपा ने 2013 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्रमश: 165 सीटें, 142 सीटें और 49 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को यहां क्रमश: 58 सीटें, 21 सीटें और 39 सीटें मिली थीं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में, 12 नवंबर तथा 20 नवंबर को होंगे। मध्यप्रदेश तथा मिजोरम में विधानसभा चुनाव 28 नवंबर को होंगे।

तीनों राज्यों में रिकॉर्ड जीत होगी : भाजपा
भाजपा ने शनिवार को भरोसा जताया था कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में अपनी सत्ता बरकरार रखेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अपने काम और विकास तथा तीन राज्यों में उसकी सरकारों के प्रदर्शन के आधार पर भगवा दल रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करेगा।

डॉक्टरों को अब सुधारनी होगी लिखावट, हाईकोर्ट ने 3 पर ठोका था जुर्माना

मध्य प्रदेश-
230 : कुल सीट
122 सीटें मिल सकती हैं कांग्रेस को सर्वेक्षण के अनुसार
108 सीटें मिलने की संभावना है भाजपा को चुनाव में

छत्तीसगढ़-
90 : कुल सीट
47 सीटें जीत सकती है कांग्रेस इस बार
40 सीटें मिलने की संभावना है भाजपा को

राजस्थान-
50 फीसदी वोट शेयर रहने का अनुमान है कांग्रेस का विधानसभा चुनाव में
142 सीटें जीतने की उम्मीद हैं कांग्रेस के 200 सदस्यीय विधानसभा में
34 फीसदी वोट शेयर रह सकता है भाजपा का चुनाव में
56 सीटें मिलने की संभावना है सत्तारूढ़ भाजपा को चुनाव में
एबीपी न्यूज-सी वोटर के मुताबिक

Related Articles

Back to top button