देशमनोरंजन

श्रीदेवी को भारत लेकर आ रहा है अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट, सदमे में हैं बोनी कपूर और बेटियां

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभी भी श्रीदेवी के फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि इतनी बड़ी सुपरस्टार का अचानक निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

अनिल अंबानी ने श्रीदेवी के परिवार को प्राइवेट जेट दिया है। इसी जेट प्लेन से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा।13 सीटर यह प्लेन रिलायंस ट्रांसपोर्ट का है।, परिवारवाले 2 बजे तक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेकर वहां से चलेंगे। पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सितारे अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं।

बोनी कपूर के प्रवक्ता ने कहा, ‘श्रीदेवी को लेकर जो भी ताजा जानकारी सामने आएगी, उससे मीडिया को अवगत करवाया जाता रहेगा। बोनी कपूर, जाह्नवी, खुशी और पूरा कपूर परिवार इस समय गहरे सदमे में है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में प्रार्थना, सहयोग और संवेदनशीलता के लिए मीडिया का धन्यवाद भी किया है।’

खबरों की मानें तो आज दोपहर करीब 1 बजे जुहू के मुक्तिधाम में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यूएई के प्रमुख अखबार ‘शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिवार के कई सदस्य वापस आ गए थे। बोनी कपूर शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दुबई के उसी जुमैरा अमीरात टॉवर्स होटल में पहुंचे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं।’

होटल के रूम में पहुंचने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जगाया। उसके बाद दोनों लगभग करीब 15 मिनट तक बातचीत करते रहे। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को डिनर पर चलने के लिए कहा। बोनी कपूर के साथ डिनर डेट पर जाने से पहले श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम में चली गईं।’

काफी देर बाद जब श्रीदेवी बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद बोनी कपूर ने किसी तरह दरवाजा खोला और जैसे ही वह बाथरूम के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने श्रीदेवी को पानी से भरे बाथ टब में बेहोश पड़ा हुआ पाया। इसके बाद बोनी ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए।

उन्होंने अपने एक दोस्त को होटल में बुलाया। होटल में लगभग रात 9 बजे बोनी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। खबरों की मानें तो श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़ सकते हैं। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Articles

Back to top button