देश

PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और जाने माने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है और स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन की कामना की है. मनमोहन सिंह आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिंह का जन्म आज ही के दिन 1932 में अविभाजित पंजाब के गाह में हुआ था.

मोदी ने ट्वीट कर सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें. ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

पंजाब के गाह में जन्मे मनमोहन सिंह की उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है, जिसे पूरी दुनिया जानती है. चुनिंदा अर्थशास्त्रियों में से एक मनमोहन सिंह वीपी सिंह सरकार में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे. वित्त मंत्रालय में सचिव बने, 1982 में रिज़र्व बैंक के गवर्नर बने थे.

Related Articles

Back to top button