देश

रायपुर नगर निगम ने तीन जोन के 19 बड़े बकायादारों के नाम किए सार्वजनिक

रायपुर। अपनी आर्थिक हालत को सुधारने में जुटी रायपुर नगर निगम की राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को जोन पांच, छह और सात के कुल 19 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने के बाद उसे सार्वजिनक किया है। इससे पहले सालों से हाउसिंग बोर्ड, आरडीए, जिला अस्पताल समेत 110 निजी संस्थानों पर चार करोड़ 29 लाख 99 हजार 83 रुपये का बकाया कर वसूलने निगम ने नोटिस जारी किया था।

निगम आयुक्त प्रभात मलिक के निर्देश पर राजस्व विभाग ने सभी 10 जोनों के एक लाख से अधिक 110 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की है। मंगलवार को जारी बकाएदारों की सूची में जोन पांच के छह बकायादारों पर 35 लाख 77 हजार 732 रुपये, जोन छह के छह बकायादारों पर 10 लाख 97 हजार 946 रुपये, जोन सात के सात बड़े बकायादारों पर 16 हजार 38 हजार 978 रुपये का संपत्ति और जलकर बकाया बताया गया है। सभी बकायेदारों को नोटिस जारी कर उनसे वसूली करने की कार्रवाई निगम ने शुरू कर दी है।

ये हैं बकायेदार

जोन पांच के ठाकुर प्यारे लाल सिंह वार्ड क्रमांक 40 के क्षेत्र में अविनाश सिंघानिया- बिजनेश पार्क पर 2016-17 से 2021-22 तक का एक लाख 52 हजार 807 रुपये, आभा मिश्रा, सुनील मिश्रा पर 2010 से 2022 तक का छह लाख पांच हजार 714 रुपये, जगदीश अग्रवाल सुंदरनगर चौक पर 2010 से 2022 तक का 17 लाख 85 हजार 187 रुपये, पंडित सुंदरर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 के क्षेत्र में गंभीर डड़सेना ओमगिरी पर 2012 से 2022 तक का पांच लाख 43 हजार 375 रुपये, पीसी तिवारी मदर प्राइड स्कूल पर 2016 से 2022 का तीन लाख नौ हजार 520 रुपये, डा. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 64 के क्षेत्र में रिलायंस इंफोकाम विकास पर 2017 से 2022 तक का एक लाख 81 हजार 129 रुपये का बकाया है।

इसी तरह जोन पांच के छह बड़े बकायादारों पर कुल 35 लाख 77 हजार 732 रुपये का बकाया है। जोन छह के शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 के क्षेत्र में प्रतिभा देवी चोपडा, अनिल, पूनम, अंकुर, अतुल चोपड़ा पर 2019 से 2021 तक का दो लाख 31 हजार 295 रुपये, बाबा रामदेव प्रालि सुरेंद्र राठी, लालचंद्र पर 2020 से 2021 का एक लाख 18 हजार 854 रुपये, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू संघ पर 2020 से 2021 का एक लाख 90 हजार 148 रुपये, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 के क्षेत्र में रामजी पांडेय पर 2017 से 2021 तक का दो लाख 88 हजार 550 रुपये, हितेष चौबे पर 2018 से 2021 तक का एक लाख 20 हजार 673 रुपये, खोरबाहरीन पर 2017 से 2021 तक का एक लाख 48 हजार 426 रुपये का बकाया है।

इस प्रकार इन बकायेदारों पर निगम का 10 लाख 97 हजार 946 रुपये का बकाया है। जोन सात के शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड के क्षेत्र में गुप्ता इंडस्ट्रीज एंड राजेंद्र गुप्ता/राधेश्याम गुप्ता पर 2016-17 से 2020-21 तक का एक लाख 12 हजार 651 रुपये, आरके माल के संचालक आरके जैन, डायरेक्टर विकास कुमार जैन पर 2016-17 से 2020-21 तक का आठ लाख 26 हजार 233 रुपये, सन होम रियलर्ट्स द्वारा सुनील संघी पर 2019-20 से 2020-21 तक का एक लाख 23 हजार 204 रुपये बकाया है।

दीपक डांग पर 2020-21 का एक लाख एक हजार 278 रुपये, शहीद चूड़ामणी नायक वार्ड क्रमांक 38 के क्षेत्र में विद्यादेवी (विद्या प्लाजा)-स्व. श्रवण पर 2020-21 का एक लाख 50 हजार 507 रुपये, मंगलम होटल (कृतिका ट्रेवल) पर 2018-19 से 2020-21 तक का दो लाख 10 हजार 748 रुपये, स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39 के क्षेत्र में राजकुमार/सुंदरदास सिंघवी पर 2018-19 से 2020-21 का एक लाख 14 हजार 357 रुपये कुल 16 लाख 38 हजार 978 रुपये का बकाया है।

Related Articles

Back to top button