देश

MP By-Elections: कोलारस में 59, मुंगावली में 69% वोटिंग, सेसई खुर्द में कांग्रेस-बीजेपी ने फेेंकी कुर्सी

इंदौर।मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। उपचुनाव में कोलारस और मुंगावली दोनों ही जगह के मतदाताओं में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। शाम 3 बजे तक काेलारस में जहां 59 फीसदी मतदान हो चुका है, वहीं मुंगावली में 69 फीसदी वोटर वोट डाल चुके हैं। वहीं सेसई खुर्द में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां फेंकी। पुलिस ने मामले को शांत करवाया।

– मुगावली टीआई को पक्षपात की शिकायत मिलने पर हटा दिया गया है। कोलारस के दीगोद पोलिंग बूथ पर बीजेपी प्रत्याशी के फोटो युक्त मतदाता पर्चिंयां बांटे पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन अधिकारी से की है।

– पहली बार 30 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग करवाई जा रही है। मुंगावली में 8 अर्धसैनिक बल और 2 एसएएफ की कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं मतदान केन्द्रों पर 43 पेट्रोलिंग पार्टियां सतत निगरानी रख रही हैं।

मतदान के बाद मीडिया से चर्चा
– मतदान को देखते हुए दोनों विस क्षेत्र में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शनिवार सुबह 7 बजे सबसे उम्मीदवार के एजेंटों की उपस्थिति में मॉकपोल हुआ।

– मुंगावाली में मतदान के लिए बनाए गए 264 केन्द्रों में से 114 केन्द्र संवेदनशील हैं, जहां पर अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से बगैर किसी डर और भय के निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की है।

– सुरक्षा के मद्देनजर शिवपुरी और अशोकनगर को जोड़ने वाली उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमा को सील कर दिया गया है।

– कोलारस के बूथ नंबर 57 पर ईवीएम खराब होने पर मतदान देर से शुरू हुआ। ईवीएम में दिक्कत होने से यहां लंबी लाइन लग गई। सूचना के बाद मशीन को बदला गया, जब कहीं जाकर मतदान शुरू हुआ।

– मुंगावली के कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश सिंह ने सुरेल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद वोटरों से बात कर उन्होंने कहा कि जनता इस बार भी कांग्रेस को जिताएगी। मुझे इसका पूरा विश्वास है।

– वहीं कोलारस से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव ने खतौरा में अपना वोट डाला। कोलारस के दिगोद गांव में मतदान के दौरान वोटरों के बीच हलकी नोंकझोंक हुई। पुलिस की समझाइस के बाद मतदान शुरू हुआ।

– कई जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों को बीजेपी प्रत्याशी का फोटो और चिन्ह लगी हुई पर्चियां बांटने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत कांग्रेस ने आयोग से की है।

12 बजे तक 62 प्रतिशत मतदान

– उपचुनाव में मतदान उत्साह से मतदान कर रहे हैं। इसका प्रमारण कोलारस विस के बरखेड़ा मतदान केंद्र पर देखने को मिला। यहां दोपहर 12 बते तक 62 फीसदी मतदान हो चुका है। बूथ में 582 मतदाताओं में से 362 अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

पहली बार 30 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग

आयोग दोनों सीटों को संवेदनशील मानकर पहली बार 30 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग करवा रहा है। दोनों ही विस क्षेत्रों के 30-30 केंद्रों पर आयोग के पदाधिकारी सीधे नजर रखे हुए हैं। पूरे मतदान की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। मतदान केंद्रों पर 24 सशस्त्र बल की कंपनियां तैनात वहीं 151 माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगे हुए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने के अनुसार 575 मतदान केंद्रों में से 333 क्रिटिकल की श्रेणी में रखे गए हैं। चुनाव में 4 लाख 35 हजार 466 मतदाता मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। दोनों ही सीटों का रिजल्ट 28 फरवरी को आएगा।

एक नजर दोनों विस क्षेत्रों पर
मुंगावली (अशोक नगर)
बृजेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस प्रत्याशी
बाई साहेब- भाजपा प्रत्याशी
कुल मतदाता 1,91,009
पुरुष 1,02,075
महिलाएं 88,937
अन्य 1

2013 में मतदान -77.35

कोलारस (शिवपुरी)
महेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस प्रत्याशी
देवेंद्र जैन, भाजपा प्रत्याशी
कुल मतदाता 2,44,457
पुरुष 1,30,697
महिलाएं 1,13,753
अन्य 7

2013 में मतदान -72.82 फीसदी।

Related Articles

Back to top button