देश

#Live: केंद्रीय गृहमंत्री का बड़ा बयान, दुनिया के टॉप-5 पॉवर इकॉनामी देशों में शामिल होगा भारत

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपना देश दुनिया के टॉप-7 पॉवर इकॉनामी में शामिल हो गया है। जल्द ही यह टॉप-5 में शामिल हो जाएगा।

वे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी कटाक्ष किया।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भोपाल में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई। सिंह ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई चुनी हुई सरकार अपने कामकाज का ब्यौरा दे रही है। चार सालों में भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है।

#Live

12.21pm

मध्यप्रदेश के किसान आंदोलन पर बोले
-यह किसानों का आंदोलन नहीं, सिर्फ कांग्रेस का आंदोलन है। जब भी चुनाव आते हैं।
कांग्रेस के अध्यक्ष किसी न किसी प्रकार के शगूफे छोड़ते हैं।
-शिवराज सिंह चौहान गरीबों के प्रति इतने संवेदनशील हैं। चार वर्षों के भीतर ही हम सारे परिवर्तन कर देंगे यह दावा हम नहीं कर सकते हैं। इसके लिए हमने 2022 का लक्ष्य रखा है। हम किसानों की आय को दोगुना कर देंगे।

-साइबर क्राइम को रोकने की दृष्टि से भी हमारी सरकार ने कदम उठाया है। कई अधिकारी नियुक्त किए हैं। काफी कामयाबी भी मिल रही है।

12.13pm

शिवराज सरकार के कामकाजों की सराहना की। बधाई दी।

12.05 pm

दुनिया की टॉप-7 पॉवर इकानामी में से एक है भारत
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत देश अब दुनिया की टॉप-7 इकानामी पॉवर में शामिल हो गया है। जल्द ही अपना देश टॉप-5 में शामिल होगा।

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि पर क्या बोले
राजनाथ सिंह ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने से देश की अर्थ व्यवस्था पर कोई बड़ा संकट पैदा नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल में जनता को राहत देने पर विचार किया जा रहा है।

12.00pm

और क्या बोले सिंह
-छोटी-छोटी चीजों को देशहित में करना चाहिए वो मोदी सरकार ने किया है।
-मोदी केयर तो ओबामा केयर से आगे निकल गया है।
-हार्ट में लगने वाले स्टेंड की कीमत 70 फीसदी से अधिक कम हुई है।
-दवाओं की कीमत अब कम हुई है।
-किसानों की आय दोगुनी करेंगे।

11.00 AM

-केंद्रीय मंत्री के आने का इंतजार किया जा रहा है।

10.30AM

-केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की पत्रकार वार्ता शुरू होने वाली है।

-भोपाल के नूर-उस-सबाह होटल के हॉल में मीडियाकर्मियों का जमावड़ा।

पाकिस्तान पर बोले गृहमंत्री
-बिना सुरक्षा के विकास नहीं हो सकता।
-चार वर्षों में बड़ी आतंकवादी वारदात नहीं हुई।
-गुरुदासपुर पठानकोठ में एयरबेस को भी तबाह करने की कोशिश की थी लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने मंसूबों को फेल कर दिया। सभी आतंकवादी मारे गए। इसके बाद कोई भी बड़ी घटना हमारे देश में नहीं हुई। यह एक अच्छी और बड़ी कामयाबी हमें मिली है।

पुलिस अकादमी का उद्घाटन
इससे पहले गुरुवार सुबह राजनाथ सिंह ने कान्यासैंया स्थित केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पुलिस अनुसंधान व विकास ब्यूरो के महानिदेशक डा एमपी माहेश्वरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

400 एकड़ में बना है कैंपस
पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का कैंपस चार सौ एकड़ में बना है। यहां के डायरेक्टर पवन श्रीवास्तव के मुताबिक यह अकादमी देश के विभिन्न राज्यों में सीधी भर्ती से आने वाले उप पुलिस अधीक्षकों के प्रशिक्षण के लिए बनाया गया है। इस अकादमी में केंद्रीय पुलिस बलों के सहायक और उप कमांडेंट को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

यह भी है खास
-400 एकड़ में फैली इस अकादमी के परिसर में सर्वसुविधायुक्त क्लास रूम, दफ्तर और प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने के लिए होस्टल बनाए गए हैं। ट्रेनर्स के लिए भी परिसर में क्वार्टर बनाए गए हैं। इसके साथ ही कम्प्युनिटी हाल खेलकूद के मैदान, हास्पिटल, शॉपिंग सेंटर और बैडमिंटन हॉल भी बनाया हुआ है।

बुधवार को एयरपोर्ट पर स्वागत
इससे पहले गृहमंत्री भोपाल एयरपोर्ट पर बुधवार शाम 6.30 बजे आए। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और मंत्रियों ने स्वागत किया। उन्होंने रात्रि विश्राम भोपाल में ही किया।

Related Articles

Back to top button