देशमनोरंजन

75 रुपए थी सलमान खान की पहली कमाई, अब एक फिल्म के लेते हैं करोड़ों रुपए, जानें कितनी संपत्ति

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान आज अपनी फिल्मों की वजह से सफलता के चरम शिखर पर हैं। बीते कुछ सालों में उन्होंने कई ब्लॉकबास्टर फिल्में दी हैं। उनकी इन फिल्मों को दर्शक न केवल पसंद किया बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई भी की है। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना बर्थडे मनाते हैं।

सलमान 20 साल से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। सलमान की पहली कमाई 75 रुपए थी। इन 20 सालों में उन्होंने जमकर पैसा कमाया और खूब प्रॉपर्टी बना ली है। सलमान का नाम अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीयों की लिस्ट में भी शामिल हो गया है।

हाल ही में फोर्ब्स ने टॉप 100 भारतीय सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी की थी। इसमें सलमान का नाम सबसे ऊपर था। बता दें कि सलमान की इस साल की कुल कमाई 233 करोड़ रही। पिछले बर्थडे पर सलमान ने महाराष्ट्र के गोराई बीच पर एक घर खरीदा था।

यह घर कई एकड़ जमीन पर बन हुआ है। खबरों के मुताबिक यह 5-BHK बंगला है। एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी ले रखी है। बांद्रा में सलमान की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग भी है, जो उन्होंने फ्यूचर ग्रुप को लीज पर दे दिया है।

ये डील 5 साल के लिए 80 लाख रुपए हर महीने की दर पर साइन की गई है। पांच सालों के बाद किराया 89.6 लाख प्रति महीना हो जाएगा। इतना ही नहीं सलमान को ग्रुप की तरफ से 2.4 करोड़ रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर मिले हैं। ब्रांड इंडोर्समेंट की बात करें तो सलमान खुद एक ब्रैंड है।

बीइंग ह्यूमन के नाम पर उनका खुद का ब्रांड चलता है। वो कई दूसरे ब्रांड के एम्बेसडर भी हैं। उनकी फीस 8 से 10 करोड़ के करीब है। सलमान को लग्जरी कारों का भी शौक है। दबंग खान के पास Royce, Audi, Mercedes and Bentley कारे हैं। जिनकी टोटल कॉस्ट 14 करोड़ है।

इतना ही नहीं सलमान खान हर साल करीब 14 करोड़ रुपए इनकम टैक्स भरते हैं। वहीं इनवेस्टमेंट पार्ट को देखें तो वो 315 करोड़ रुपए है। सलमान टीवी के सुपरहिट रियलटी शो के एक एपिसोड का 11 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। आने वाले समय में सलमान की 7 अपकमिंग फिल्में बैक टू बैक रिलीज होंगी।

Related Articles

Back to top button